18 फ़रवरी 2020 - 14:04
ईरान, संसदीय चुनाव का प्रचार पूरी ताक़त से जारी

ईरान के संसदीय चुनाव के प्रचार पूरी शक्ति के साथ जारी हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान में संसदीय चुनाव के संबंध में चुनावी अभियान का क्रम जारी है और इसी संबंध में राजधानी तेहरान, पवित्र नगर मशहद, इस्फ़हान, क़ुम, ज़ाहिदान, किरमान और गुरगान सहित ईरान के समस्त छोटे बड़े शहरों में जनता पूरे उत्साह के साथ चुनावी प्रचार कर रही हे और अपने प्रत्याशियों की सफलता के लिए सक्रिय हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के 11वें चरण के चुनाव के लिए 21 फ़रवरी शुक्रवार को पूरे देश में मतदान होंगे।

ईरान की ग्यारहवीं संसद के चुनाव में 7 हज़ार से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। संसदीय चुनाव अभियान गुरुवार 13 फ़रवरी से आरंभ हुआ है जो 20 फ़रवरी को समाप्त हो जाएगा।